फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य योजना की खराब फीडिंग पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। विंध्याचल मंडल के उपनिदेशक पंचायत राम जियावन ने गुरुवार को ब्लाक के कई गांव का निरीक्षण किया। कई जगह कार्य अधूरा मिलने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने वित्तीय वर्ष 2018.19 में कार्य योजना की स्थिति देखी। विकास खंड की कार्ययोजना फीडिंग की स्थिति काफी खराब पाई गई। इस पर डीडी ने नाराजगी जताई। ग्राम विकास अधिकारियों से तत्काल कार्ययोजना व कैशबुक कार्यालय में जमा कराकर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके बाद उपनिदेशक ने ब्लाक की चैरी व आरँगपानी के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम पंचायतों में शौचालय की स्थिति देखने के अलावा उन्होंने परिषदीय विद्यालयों का भी हाल जाना। परिषदीय विद्यालयों में बालक व बालिका शौचालयों को तत्काल पूर्ण कर उपयोग में लाने का निर्देश दिया। उन्होंने संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय की स्थिति जानने के बाद तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि शौचालय उपयोग में आए इसकी भी सुनिश्चितता की जाए।उन्होंने अबकी बरसात शौचालय के साथ अभियान को गति देने के भी निर्देश दिए। इस दौरान रविदत्त मिश्रा, ब्रह्मदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें