सोनभद्र। पतंजलि योग समिति की तरफ से बार एसोसिएशन के सभागार में गुरुवार को आयोजित योग कक्षा में हरिद्वार से प्रशिक्षण लेकर लौटे धर्मेंद्र चौरसिया, संकटमोचन और जयकुमार पांडेय को योग पुस्तक, अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रभुनारायण पांडेय, प्रमुख योग शिक्षक ओमप्रकाश यादव, सुनील श्रीवास्तव, रामबाबू राम, रविप्रकाश त्रिपाठी, सुनील चौबे, मोहर देव पांडेय आदि मौजूद रहे।