फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालकों ने पुलिस से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज नगर में आटो का संचालन बंद किए जाने के मामले को लेकर सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस से वार्ता कर इस मामले में ढील दिए जाने की मांग की। क्षेत्राधिकारी से सपाजनों ने कहा कि आटो संचालक विभिन्न बैंकों से ऋण लेकर आटो का रोजगार कर रहे है लेकिन उन्हें नगर में आटो का संचालन नहीं करने दिया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव की अगुवाई में पहुंचे पूर्व विधायक सदर अविनाश कुशवाहा, राकेश गुप्ता, हिदायतुल्ला खान, ओमप्रकाश तिवारी आदि ने नगर में आटो संचालन शुरू कराए जाने की मांग की। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद ने सपाजनों को आश्वासन दिया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर इस मामले का कोई न कोई निर्णय निकाला जाएगा। इस दौरान नगर पालिका राबर्ट्सगंज के ईओ दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें