म्योरपुर। इलाके के दर्जनों गांवों में पिछले 15 दिनों से बदहाल विद्युत आपूर्ति से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने सोमवार को हवाई पट्टी के पास प्रदर्शन किया। विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी की। उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग आपूर्ति को लेकर लापरवाह है। आरोप लगाया कि विभाग जानबूझ कर विधुत आपूर्ति को बदहाल कर रहा है। 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति न होने से पानी की किल्लत, मोबाइल चार्जिंग की समस्या हो गई है। उपभोक्ताओं मुहम्मद अयूब, महेश गोस्वामी, अनिल तिवारी, सुनील कुमार, सुनील अग्रवाल, श्यामू प्रसाद, रामू, राहुल, अभिषेक, जितेश ने आरोप लगाया कि महीने में मात्र 40 से 50 घंटे विद्युत आपूर्ति कर विभाग महीने भर का बिल वसूल रहा है। उपभोक्ताओं ने औरहवा सब स्टेशन आपूर्ति बहाल किये जाने की मांग की।