फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन कर्मचारियों के बुढापे का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ शाखा बीना ने पेंशन स्कीम में छेड़छाड़ पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पेंशन स्कीम में छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोल प्रबंधन एवं सीएमपीएफ बोर्ड का कहना है कि पेंशन को ज्यादा दिनों तक चलाना मुश्किल होगा क्योंकि जब तक फंड को मजबूती प्रदान नहीं की जाती है तक तक पेंशन की आयु लंबी नहीं होगी। इसलिए 60 प्रतिशत तक की पेंशन में कमी की जानी चाहिए। जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने सीएमपीएफ बोर्ड आफ ट्रस्टी की बैठक में मंत्रालय ने यह प्रस्ताव दिया था कि वर्तमान में मिलने वाली एवं भविष्य में निर्धारित होने वाली पेंशन में कटौती की जाए। उन्होंने कहा कि पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा होता है जो हर हाल में मिलनी चाहिए। फंड की मजबूती के लिए कई विकल्प खुले हैं। पेंशन स्कीम में वर्तमान पेंशनधारकों और भविष्य में पेंशन पाने वाले मजदूर दोनों के लिए लागू वर्तमान पेंशन स्कीम को संशोधित कर लागू करने की सिफारिश संगठन द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें