फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बना रही किशोरी ढ़िबरी गिरने से झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के लोहांडी गांव में शनिवार को देर रात भोजन पकाने के दौरान केरोसिन से भरी ढिबरी शरीर पर गिर जाने से एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। लोहांडी निवासी पुष्पा शर्मा (16) पुत्री रामप्रसाद शनिवार को रात करीब आठ बजे अपने घर में भोजन बना रही थी। उसी दौरान पास में अलमारी में रखी केरोसिन से भरी ढिबरी उसके ऊपर गिर गई। जिससे उसके शरीर व कपड़ों पर पलट जाने से आग की लपटें पकड़ ली। उसकी छोटी बहन ने देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग उसके बचाव के लिए दौड़े जब तक वह काफी हद तक झुलस गई थी। लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें