बकाया मानदेय का भु्गतान करने के लिए बुधवार को ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के सदस्य विनय पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने डीसी मनरेगा को मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि रोजगार सेवकों का 15-20 माह का मानदेय बकाया है। भुगतान न होने से कई रोजगार सेवक भूखमरी की कगार पर पहुंच गए है। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब रोजगार सेवकों का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। मांगपत्र देने में अमरेश विश्वकर्मा, संतोष, धर्मवीर, संजय, प्रशांत सिंह, गिरिश चंद्र शामिल रहे।