वैनी। नगवां ब्लॉक के नक्सल प्रभावित ग्राम सरईगाढ़ में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय बालिका हाईस्कूल के प्रांगण में राजकीय बालिका हाईस्कूल सुअरसोत, राजकीय बालिका हाईस्कूल कन्हौरा, छत्रपति शाहूजी महाराज हाईस्कूल कम्हरिया, महात्मा ज्योतिबा राव फुले बालिका इंटर कॉलेज पवनी की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि संतोष कुमार श्रीवास्तव का राजकीय बालिका हाईस्कूल सरईगाढ़ की प्रधानाचार्य सुमन सिंह ने स्वागत किया। वरिष्ठ शिक्षक तिलक राम ने मुख्य अतिथि का बैज लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुमन सिंह एवं संचालन जिला समन्वयक राज कुमार सारस्वत ने किया।