फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाट क्षेत्र के विकास के लिए कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जांचल की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत विकास में पीछे रह गई है । भाट क्ष़ेत्र वाले इस ग्राम पंचायत के कई टोले में सम्पर्क मार्ग ही नहीं है । जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों संग बैठक कर विकास के कार्य तय किये। इससे संबंधित एक ज्ञापन सीएम से लेकर डीएम तक भेजा जा रहा है ।जिला पंचायत सदस्य कुलडोमरी बालकेश्वर सिंह भाट क्षेत्र के विकास के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा है। डीएम को भेजे प्रस्ताव में ग्राम पंचायत कुलडोमरी के लोझरा टोला से खजुरा लंगहामोड़ तक कुल छह किमी लंबी सड़क का निर्माण सात हजार लोगों का आवागमन होता है। इसके अलावा टोला मुलालीडीह से बिखहवां तक दो किमी लंबे संपर्क मार्ग, मोहलाइन सोत टोला के रामकुमार पनिका से घर से प्राथमिक विद्यालय मोहलाइन तक रोड व पुलिया का निर्माण। थजुरा से खोढिय़ा तक तीन किमी संपर्क मार्ग शामिल हैं। दूषित पेयजल से भाट क्षेत्र को निजात दिलाने के लिए डिबुलगंज के वार्ड 15, वार्ड 12 व 13 के मध्य, वेलवादह टोला कैम्हा व लोझरा में त्रिवेणी खरवार के घर के पास आरओ प्लांट लगवाए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा बेलवादह में ओवरहेड टैंक बनाए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि यदि उनके प्रस्ताव पर जिला प्रशासन विचार नहीं करता है तो भाट क्षेत्र के लोगों को लेकर एक अभियान चलाया जाएगा ताकि इस क्षेत्र का विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें