फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंगा में स्वच्छता के नाम पर हो रही खानापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सागोबांध। बभनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोंगा में स्वच्छता के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। सफाई कर्मी की नियुक्ति के बावजूद भी पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय, जूनियर हाईस्कूल, प्राइमरी स्कूल तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र में गंदगी का अंबार है। कई महीनों से सफाई कर्मी नहीं आने के कारण गांव में भी जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे गांव में तरह-तरह की बीमारियां फैलने की आशंका से लोग जूझ रहे हैं। ग्राम प्रधान कृष्णा नंद का कहना है कि सफाई कर्मी बहुत दिनों से गांव में नहीं आ रहा है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है, परंतु कोई कार्यवाही नहीं की गई। ग्रामीणों सोना प्रसाद, रणजीत सिंह, प्रेम कुमार, रोहित, महेन्दर, रामलाल, रमाशंकर, बिहारीलाल, रुपनाथ, रामअधार आदि ने विरोध जताते हुए सफाई कर्मी की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें