रेणुकूट। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को पिपरी स्थित उपजिलाधिकारी कोर्ट परिसर में वकीलों समेत अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारसनाथ गुप्त ने कहा कि जिला बनाने की मांग का मुद्दा पांच वर्षों से चल रहा है, लेकिन अब तक जिला बनाने की मांग पूरी नहीं की गई। तमाम मानकों को पूरा करने के बाद भी अब तक जिला नहीं बनाया गया। जिला न बनाने के कारण क्षेत्र के आदिवासियों को सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करके जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। इससे उनका धन और समय दोनों नष्ट होता है। वक्ताओं ने जल्द दुद्धी को जिला बनाने की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा गया। इस मौके पर ओम प्रकाश दुबे, अखिलेश सिंह, सोना बच्चा अग्रहरि, अरविंद यादव, विवेक केसरी, अंजनी यादव, नागेंद्र श्रीवास्तव, विद्यासागर पांडे मौजूद रहे