फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक की डिगी से उड़ाए 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कस्बा स्थित बैंक आफ बड़ौदा के सामने डिगी में रखे 60 हजार रुपये को उच्चके ने उड़ा दिया।
विज्ञापन

रामनंदन रौनियार पुत्र रामेश्वर निवासी रन्नू ने बैंक से मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने खाते से 60 हजार रुपये निकाल कर बैंक के बाहर खड़े अपनी बाइक की डिगी में रखकर बैंक से सटे एटीएम में कार्ड का पिन जनरेटर करने चला गया। इस दौरान बाइक के डिगी से उचक्के रुपये निकालकर फरार हो गए। आने पर रामनंदन ने बाइक की डिगी खुला देख और रुपये गायब देखा तो बैंक मैनेजर व कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक मैनेजर के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर उच्चकों की तलाश में जुट गई। घटना स्थल पर सीओ दुद्धी दद्दन प्रसाद गौंड, कस्बा चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह, एसआई ओमप्रकाश ने बैंक सहित आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। सीसीटीवी फुटेज में एक टोपी लगाए दिखने वाला लड़का बाइक के डिग्गी से पैसों निकालकर भागता नजर आ रहा है। पुलिस ने नगर में जगह-जगह पर तलाश शुरू कर दी है। सीओ दद्दन प्रसाद गौंड ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बैंक सहित नगर के अन्य जगहों पर सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें