अनपरा। नगर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों पर बुधवार की देर शाम अनपरा पुलिस का डंडा चला। गलत नंबर, नो पार्किंग और हेल्मेट ना पहनने वाले सहित कुल 57 वाहनों का चालान काटा गया।
अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह बुधवार की देर शाम अपने फोर्स के साथ नगर में पैदल गश्त पर निकले थे। इस दौरान रास्ते में संदिग्ध वाहनों के कागजों की जांच की। कागजात अधूरे पाए जाने पर उनके चालान काटा। साथ ही जिन वाहनों पर नियम विरूद्ध नंबर प्लेट लगे थे और जो वाहन सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े थे उनका भी चालान किया। सभी को सुरक्षित घर पहुंचने के लिए हेल्मेट और सीट बेल्ट उपयोग करने को कहा।