मादक पदार्थों के विनष्टीकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन दहन के तहत जनपद के दो थानों पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के चार मामलों में बरामद 53.900 किलो गांजा का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेकी की उपस्थिति में मादक पदार्थों के चार मुकदमों से संबंधित 13 लाख 47 हजार 500 का निस्तारण कराया गया। जनपद के थाना हलिया पर तीन व चील्ह थाना का एक मामला था। विनष्टीकरण मानक के अनुसार जनपद प्रयागराज के थाना हंडिया क्षेत्र अन्तर्गत धानूपुर में स्थित संगम मेडिसर्व प्राइवेट लिमिटेड के इन्सिनेटर के माध्यम से कराया गया।