फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गोदामों की मरम्मत के लिए 52.13 लाख मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में लंबे समय से क्षतिग्रस्त 10 साधन सहकारी समितियों के गोदामों को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। बी-पैक्स के गोदामों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के लिए कुल 52.13 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इनमें छह बी-पैक्स में मरम्मत का कार्य चल रहा है। जबकि चार समितियों में धनराशि प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों के मुताबिक म्योरपुर विकास खंड के बी-पैक्स अनपरा में 6.39 लाख, मुर्धवा में 7.40 लाख और आरंगपानी में बी-पैक्स गोदाम मरम्मत के लिए 6.39 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इन तीनों समितियों में गोदामों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसी तरह दुद्धी बी-पैक्स को 6.62 लाख और बभनी ब्लाॅक के चकचपकी बी-पैक्स को 6.62 लाख रुपये मिले हैं। दोनों स्थानों पर भी मरम्मत कार्य चल रहा है। नगवां ब्लॉक के बी-पैक्स खलियारी के लिए 6.71 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा किरबिल, सांगोबांध, जरहा और कचनरवा बी-पैक्स को तीन-तीन लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इन समितियों में धनराशि प्राप्त होने के बाद मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। अपर जिला सहकारी अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि जिन समितियों के भवन एवं गोदाम मरम्मत योग्य हो गए हैं, उनकी मरम्मत कराई जा रही है। दस समितियों में छह समितियों के गोदाम की मरम्मत का काम चल रहा है। शेष चार समितियों के गोदाम का मरम्मत कार्य दूसरे चरण में होना है। बी-पैक्स के गोदामों को बेहतर बनाने की कार्रवाई चल रही है। इससे समितियों पर खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री के भंडारण की व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें