दुद्धी। दुद्धी बार एसोसिएशन की बैठक वृहस्पतिवार को बार के सभागार में हुई। इसमें सर्व सम्मति से बार के सदस्य तवरेज अहमद को एसोसिएशन से निलंबित करने का निर्णय लिया गया। उन पर बार के विरुद्ध गलत गतविधियों, बार की बैठक में शामिल न होने के अलावा कई गंभीर आरोप लगे हैं। अधिवक्ता के निलंबित की पुष्टि बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने की है। बैठक में राजेंद्र श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र यादव, दिनेश अग्रहरि, जितेंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गुप्ता, रामपाल जौहरी, आनंद कुमार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।