फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार से जुड़कर स्वावलंबी हो रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के ग्राम खजुरी स्थित जीवन ज्योति प्रेरणा संकुल कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाल में ही वाराणसी में प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित हुई स्वयं सहायता समूह की सदस्य रेनू देवी का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया। उन्हें दीवार घड़ी, डायरी एवं कलम प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें बीएपी जय कुमार जोशी, पीआरपी जितेंद्र कुमार, सीताराम कुमार के मौजूदगी में सीएलएफ के अध्यक्ष ममता देवी, सचिव किरण देवी एवं कोषाध्यक्ष अमृता देवी ने संयुक्त रूप से दिया। ममता देवी ने अन्य महिलाओं को इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। सम्मानित होने वाली रेनू देवी ने अपनी सफलता की कहानी अपनी जुबानी सुनाई। बताया कि किस प्रकार से आजीविका मिशन से जुड़ी एवं स्टार्टअप ग्रामीण उद्यमिता निधि प्राप्त कर आगे नमकीन मिक्चर बनाकर बेच रही है। उन्होंने सभी महिलाओं से साथ मिलकर कार्य करने की अपील की। देश और दुनिया में दुद्धी का नाम हो ऐसे कार्य करने की शुरुआत करने की बात कही। ममता देवी, अमृता देवी, संगीता देवी ने भी सम्मान समारोह को संबोधित किया। बीएपी जय कुमार जोशी ने कहा कि महिलाएं उद्यम से जुड़कर स्वावलंबी बन रही हैं। पीआरपी जितेंद्र कुमार, सीताराम कुमार, बीएमएम मिथलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें