सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर मोदी के मन की बात रथ को भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां उन्होंने कहा कि भारतीय जन संघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव दर्शन का मार्ग प्रशस्त किया था। उसी मार्ग पर भाजपा चल रही है। दीनदयाल के अंत्योदय का तात्पर्य समाज की अंतिम लाइन में दुर्बल, शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्ग के लोगों को शासन सत्ता का संबल प्रदान करके अग्रणी पंक्ति में खडे़ व्यक्ति के समकक्ष लाना है। आजादी के 65 सालों के बाद भी ग़रीब, शोषित और वंचित जहां के तहां खड़े रहे। उनके उत्थान के लिए भाजपा के अतिरिक्त किसी ने उनके जीवन स्तर को सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया। इस मौके पर लोक सभा संयोजक गोविंद यादव, ओमप्रकाश दुबे, धर्मवीर तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनूप तिवारी, नागेश्वर देव पांडेय, दयाशंकर पांडेय, अजीत रावत, विनय श्रीवास्तव, दिशांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।