फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने मॉडल प्रस्तुत कर दिखायी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम के तहत गुरूवार को म्योरपुर के न्याय पंचायत जरहा में शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ न्याय पंचायत प्रभारी मोहन मिश्रा एवं नीति आयोग के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मॉडल का अवलोकन किया गया एवं बच्चों द्वारा संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय तेलजर द्वारा सर्वाधिक मॉडल प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय डोड़हर द्वारा वर्षा जल संचलन, यूपीएस बाजनडीह द्वारा सूक्ष्म जीव, नवाटोला द्वारा वायु प्रदूषण, लीलाडेवा द्वारा शरीर के अंग, पीएस बाजनडीह द्वारा गणितीय संकियाएं, गेड़हर द्वारा बेरोजगारी, पीएस समथरहवा द्वारा स्वच्छता व राष्ट्रीय फूल, हड़वरिया द्वारा विटामिन, जलजलिया द्वारा मिट्टी के खिलौने, डोडहर द्वारा एटीएम मशीन, जरहा द्वारा योग संक्रिया आदि आकर्षण का केन्द्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें