फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड केयर के लिए विंध्याचल को अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल को बेहतरीन चाइल्ड केयर के लिए पीआरएसआई राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम बीते दिनों उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित हुआ था। देहरादून में आयोजित 40 वें आल इंडिया स्तर के पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) सम्मेलन के दौरान एनटीपीसी विंध्याचल के मानव संसाधन/नैगम संप्रेषण अनुभाग को सीएसआर चाइल्ड केयर श्रेणी के तहत पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया के नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह पुरस्कार एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से सम्मेलन में पहुंचे प्रबंधक मानव संसाधन/राजभाषा एवं नैगम संप्रेषण सतीश कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक प्रबंधक राजभाषा संतोष कुमार श्रीवास्तव को दिया। मंगलवार को इसी के उपलक्ष्य में विंध्याचल परियोजना में सभी विभागाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अवार्ड को कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) अजीत कुमार तिवारी को सौंपा। तिवारी ने इस उपलब्धि पर नैगम संप्रेषण अनुभाग की प्रशंसा की एवं उन्हें बधाई दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें