फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के लौआरी गांव निवासी हरिहर के मकान में बीती रात संदिग्ध हाल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मकान में रखी बाइक समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गई। संयोग रहा कि मकान में मौजूद एक महिला और उसकी नतिनी नहीं झुलसी। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को बुझाया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक लौआरी गांव के एक मकान में आग लग गई। आग के विकराल रूप धारण करते ही गृहस्वामी हरिहर की पत्नी किसमती की नींद खुल गई और वह अपने नतिनी को लेकर किसी तरह मकान के बाहर निकल कर शोर मचाने लगी। शोर-गुल सुनकर मकान के कुछ दूरी पर खलिहान में सो रहे हरिहर और आसपास के लोगों की नींद टूट गई और लोगों ने मौके पर पहुंच कर डिब्बे-बाल्टी से आग बुझाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डॉयल 100 की पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। इसलिए दमकल को नहीं बुलाना पड़ा। आग से बाइक, दो साइकल समेत अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। पुलिस ने कहा कि हरिहर के मकान में आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें