सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी और विकास स्पॉटिंग शाहगंज के बीच मैच खेला गया। सुबह प्रकाश पाली क्लिनिक के डायरेक्टर डॉ. एचपी सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद दोनों अंपायरों ने कप्तानों के मध्य टास की प्रक्रिया पूरी कराई। मनीष ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनर बल्लेबाज राघव ने अच्छा हाथ दिखाते हुए 33 गेंदों पर 24 रन बनाए। उसके बाद आए रंजीत केसरी ने 38 गेंदों पर शानदार 73 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। क्रिकेट अकैडमी ने पांच विकेट खोकर 170 रन का स्कोर खड़ा किया शाहगंज की ओर से मनीष इरसान और शाहिद ने एक-एक सफलता प्राप्त की जीत के लिए निर्धारित 171 रनों का पीछा करने उतरी शाहगंज की टीम 17 ओवर में 116 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शाहगंज की ओर से किसी बल्लेबाज ने कोई खास योगदान नहीं किया। शिवराज और शाहिद ने ही कुछ हाथ दिखाते हुए क्रमश: 13 व 14 रनों का योगदान किया। रंजीत केसरी को उनके हरफनमौला खेल के लिए कैलाश शर्मा व आरएस पांडेय ने मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया। मैच के अंपायर राघवेंद्र और रिंकू रहे। स्कोरर की भूमिका में शिवम और राहुल चौरसिया ने निभाया। कॉमेंटेटर अंशु चौबे व पंकज ओझा रहे। शनिवार का मैच मुगलसराय रेलवे व चोपन रेलवे के बीच खेला जाएगा। मैच के दौरान मंच पर संदीप सिंह, डॉ. एचपी सिंह, श्रीराम सिंह, संतोष, हिदायत उल्ला खां मौजूद रहे।