फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कैंप में हुए 26 केसीसी का नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के बागेसोती गांव में मंगलवार को इलाहाबाद बैंक की कोन शाखा की ओर से किसान कैंप का आयोजन किया गया। यहां किसानों को बैंक से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मिर्जापुर के एजीएम आरके सिंह ने यहां कहा कि किसानों को सुविधा देने के लिए इलाहाबाद बैंक ने ग्राम संपर्क योजना शुरू किया है। इसके तहत अब बैंक किसानों के द्वार पहुंच सुविधाएं देगी। किसान बेहिचक अपनी बाते संबंधित शाखा प्रबंधक से मिलकर कहें। उन्होंने बैंक से मिलने वाली सुविधा, केसीसी व बीमा सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। केसीसी धारकों को नवीनीकरण कराने व नये केसीसी आवश्यकतानुसार लेने के बारे में भी जागरूक किया। शाखा प्रबंधक एके सिन्हा ने बताया कि हर सप्ताह में गांवों में कैंप का आयोजन किया जायेगा। कैंप में 26 केसीसी का नवीनीकरण, चार नये केसीसी चयन, 25 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, 10 जीवन ज्योति बीमा व चार नये बचत खाते भी खोले गये। इसके अलावा 98 हजार की वसूली भी की गई। बैंक किसानों को सुविधा के लिये नयी नयी योजनाएं चला रही है। सभी को जुड कर लाभ उठाने का अपील किया। यहां कचनरवा शाखा प्रबंधक विवेक, शाखा प्रबंधक रामगढ़ नौडीहा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें