दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के पतरिहा गांव की नेहा (19) पुत्री भुखन भुइयां ने मंगलवार को कनहर पुल से छलांग लगा दिया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने युवती को छलांग लगाते देख लिया। नीचे झांककर देखा तो युवती घायल पड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को वहां से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन डॉ. अवधेश सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर युवती के बारे में जानकारी ली। युवती ने किन परिस्थितियों में छलांग लगाई इसका खुलासा नहीं हो सका था। घटना की सूचना पर मौके पर परिवार वाले भी पहुंच गए थे।