अनपरा । नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के बीना परियोजना परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल बीना में खेले जा रहे खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक बीना के सामने सौ मीटर दौड़, रिले रेस संपन्न हुआ। 100 मीटर बालक वर्ग में राहुल देव प्रथम, विवेक द्वितीय, शुभम तृतीय रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में दीपिका दूबे बीना प्रथम, प्रिया खड़िया द्वितीय, सु ष्मिता खड़िया तृतीय रहीं। रिले रेस बालक वर्ग में परासी के सुनील, शुभम, विवेक व विवेक यादव की जोड़ी प्रथम, खड़िया के सत्या, सोनू, ध्रुव व रिजवान की जोड़ी दूसरे व बीना के शनि, अंकित, दुर्गेश व राज की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बीना की दीपिका, कृपा, सृष्टि व प्राची ने प्रथम, खड़िया की प्रिया, सु ष्मिता, पूनम व स्नेहा द्वितीय, परासी की रीतिका, सुष्मिता सिंह, मधू व ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। ओवर आल चैंपियन एथलेटिक्स डीएवी बीना को मिला। उपविजेता डीएवी खड़िया रहा।