विंढमगंज। थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ ग्राम पंचायत में मलिया नदी के गुलरिया घाट से बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर को मंगलवार की रात पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को थाने पर लाकर सीज कर दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक से वाहन का पेपर मांगा लेकिन वह कोई पेपर नहीं दिखा सका।