फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही महिला को सर्प ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। नगर में सोमवार को सर्पदंश से एक युवती की मौत हो गई। नगर की चंदा देवी (20) पत्नी संत कुमार कांशीराम कालोनी में रहती है। उसका पति कांवड़ यात्रा कर जलाभिषेक करने शिवद्वार गया हुआ था। सोमवार को भोर में बिस्तर पर सोते समय किसी विषैले सांप ने चंदा को डस लिया। सुबह सात बजे जब संत कुमार जलाभिषेक कर शिवद्वार से वापस लौटा तो चंदा ने उसे सांप काटने की बात बताई। इस पर वह पत्नी को झाड़फूक के लिए ले गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें