फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम को बीएसए के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चयन प्रक्रिया में बेसिक शिक्षाधिकारी के ऊपर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट में परिषदीय स्कूलों के सहायक अध्यापक पद के अभ्यर्थियों ने एडीएम को मांगपत्र सौंपा। अभ्यर्थियों ने कहा कि 10 भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पद के सापेक्ष रोके गए 20 सीटों पर बीएसए नियुक्ति नहीं करना चाह रहे हैं। बीएसए के अड़ियल रवैये से अभ्यर्थी परेशान हैं। एडीएम ने मोबाइल से बीएसए से वार्ता कर उन्हें बुलाया। लेकिन बीएस बाहर होने का हवाला देते हुए वहां नहीं पहुंचे। मांग पत्र देने वालो मेें उपेंद्र यादव, छेदीलाल, प्रियंका, अभिराज, संजय यादव, पूजा विश्वास शामिल रही। उधर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि शासनादेशानुसार अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें