फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत ने पीडी एलेवन को दी करारी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। गांधी मैदान में आयोजित ओबरा कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबला पीडी एलेवन ओबरा और जयंत के बीच खेला गया। जयंत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवरों के मुकाबले में 7 विकेट पर 59 रन बनाए। जवाबी तौर पर पीडी एलेवन ओबरा की टीम 14 रनों से हार गई। जयंत की टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ द मैच जयंत टीम के गोविंद को जबकि मैन आफ़ द सीरीज का पुरस्कार पीडी एलेवन टीम के सोनू को मिला। विजेता टीम को 21000 रुपये नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी और उपविजेता टीम को आयोजन समिति ने 15000 रुपये का पुरस्कार दिया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार केशरी, उमाशंकर सिंह, सौरभ अग्रवाल, रंजना सिंह, भोला प्रसाद कन्नोजिया, प्रभाशंकर मिश्रा, शैलेश मिश्रा, संजय बैसवार, संकट मोचन झा, राहुल श्रीवास्तव, महेंद्र मौर्या, प्रदीप शर्मा, बृजेश तिवारी मोनू, रवि द्ववेदी आदि रहे। निर्णायक रोशन सिंह, प्रशांत त्रिवेदी, सोनू राय और प्रवीण एवं स्कोरर शुभम जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें