सोनभद्र। सांसद निधि से सरस्वती शिशु मंदिर प्रीतनगर चोपन में शौचालय के लिए साढ़े तीन लाख आवंटित होने के बाद भी उसे अधूरा छोड़ दिया गया था। इसकी शिकायत महिला सुरक्षा एवं जनसेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने डीएम समेत अन्य अफसरों से की थी। इस पर डीएम ने जल्द निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया था। शनिवार को इस शौचालय का निर्माण पूर्ण हो गया। इसका लाभ विद्यालय के बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी मिलेगा। शौचालय का लोकार्पण शनिवार को विद्यालय के प्राइमरी के प्रबंधक काशीराम, जूूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक सुरेश ताऊ ने किया। सावित्री ने कहा कि वे जन समस्याओं को लेकर आवाज उठाती रहेंगी।