सोनभद्र। प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने पत्नी डॉ. प्रीती कुमार के साथ गोविंद बल्लभ पंत सागर रिहंद डैम का निरीक्षण किया। उन्होंने जल विद्युत उत्पादन सिस्टम देखा और रिहंद डैम की सुरक्षा व जल विद्युत उत्पादन के संबंध में निर्देश दिया। कहा कि जल विद्युत उत्पादन पूरी क्षमता के अनुरूप रखा जाय। इस दौरान मिशन निदेशक राष्टीय स्वास्थ्य मिशन, सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पंकज कुमार, मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल, डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी आरपी सिंह मौजूद रहे।