फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की गूंज की अनुसूनी से भाजपा का होगा बंटाधार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। अवैध खनन को लेकर बिल्ली मारकुंडी में चल रहा बेमियादी भूख हड़ताल शनिवार को भी जारी रहा। बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे शाश्वत मंच के संयोजक श्याम जी मिश्र ने कहा कि दिल्ली दरबार में भी बिल्ली मारकुंडी में चल रहे अवैध खनन की आवाज पहुंचने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। नतीजे में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कहा कि काशी में पीएमओ के सामने भूख हड़ताल, लखनऊ में अनशन, यूपी के मुख्यमंत्री की फ्लीट के आगे कूदकर अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाई। इसके बाद भी कोई सार्थक कार्रवाई नहीं हुई। भूख हड़ताल पर मंच के महामंत्री संदीप सोनकर, सचिव रवि गौड़ बैठे हुए हैं। आम जनता का विश्वास शासन-प्रशासन से उठ चुका है। रात्रि में जिम्मेदारों की मौन सहमति पर खनन में प्रतिबंधित पोकलेन आदि चलाना सामान्य बात हो गई है। बेतहाशा अवैध खनन के बाद भी गिट्टी बालू का दाम आसमान छू रहा है। संरक्षक अरविंद राय व राजू चौबे ने अवैध खनन कर्ताओं की जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। भूख हड़ताल स्थल पर मोनू वर्मा, विपुल शुक्ला, जहाजी खां, नगीना रावत, कौशल सिंह पटेल, शिवम सिन्हा, मोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें