फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। थाना क्षेत्र के गीता मंदिर के पीछे बिल्ली गांव में सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त राजकुमार अगरिया (28) पुत्र स्व. गजाधर निवासी भलुआ टोला के रूप में की गई है। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन सहित आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पर सीओ ओबरा डॉ. केजी सिंह, थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतक एक वैवाहिक कार्यक्रम में अपने रिश्तेदार के घर बिल्ली गांव शुक्रवार की रात गया था। किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई इसकी जांच की जा रही है। हालांकि परिवार ने किसी से भी रंजिश से इनकार किया है। अधिक शराब के सेवन की भी बात कही जा रही है। मामले की जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल पीएम के लिए भेज दिया है। ओबरा सीओ ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें