फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सेवा संकल्प अभियान के तहत 51 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेडिकल कॉलेज लोढ़ी सहित म्योरपुर, घोरावल, चोपन और राबर्ट्सगंज में लगाए गए रक्तदान शिविरों में कुल 51 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य और जिला प्रभारी अनिल सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की मौजूदगी में रक्तदान शिविर लगा। राॅबर्ट्सगंज नगर स्थित साईं अस्पताल के ब्लड बैंक में सदर विधायक भूपेश चौबे और चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड की मौजूदगी में रक्तदान किया गया। मेडिकल कॉलेज में पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे और रमेश मिश्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, कार्यक्रम जिला संयोजक रजनीश रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चंद्रवंशी, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रमिला जायसवाल, मंजू गिरी, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, कार्यक्रम सह संयोजक शिवम सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें