चोपन/ओबरा। शासन के निर्देश पर जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग थानों में कुल 227 प्रार्थना पत्र लेकर फरियादी पहुंचे। इनमें से 51 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य मामलों को राजस्व विभाग के साथ संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण के निर्देश दिए।
ओबरा थाने में एएसपी कालू सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल आठ प्रार्थना पत्र मिले। इनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग से जुड़े सभी सात मामलों को टीम बनाकर निस्तारण के निर्देश दिए गए। चोपन थाने में तहसीदार सुनील कुमार और एएसपी कालू सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना। यहां कुल 21 मामले पहुंचे। इनमें से पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामले के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा।