फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 443 ने ली भाजपा की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल/ओबरा/दुद्धी। जिले में विधानसभा स्तर पर हुए मिलन समारोह में बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। दुद्धी में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष खरवार सहित 238 लोगों को जिलाध्यक्ष नंदलाल ने सदस्यता दिलाई तो ओबरा में राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने 118 लोगों को पार्टी में शामिल कराया। घोरावल में 87 ने सदस्यता ली।
विज्ञापन

घोरावल नगर स्थित शिव मंदिर धर्मशाला परिसर में हुए कार्यक्रम में जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। तेजी से देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। मौके पर पूर्व जिपं सदस्य एवं ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम कोल, पूर्व नपं अध्यक्ष राकेश कुमार, सत्यम, रत्नेश पटेल, ओमप्रकाश सिंह, सुरेश शुक्ला, दीपक, संत कुमार, शोभित सिंह आदि रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष पटेल व संचालन जिलामंत्री कैलाश सिंह ने किया।
दुद्धी में तहसील परिसर व बघाड़ू गांव में कार्यक्रम आयोजित हुआ। सदस्यता अभियान में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष खरवार ने कहा कि भाजपा की नीतियों और पीएम-सीएम की कार्यशैली से प्रेरित होकर पार्टी में आए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि आज भाजपा अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के बल पर पूरे देश ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में निखरा है। इस मौके पर चेयरमैन कमलेश मोहन, सोनाबच्चा अग्रहरि, दिलीप पांडेय, राजकुमार अग्रहरि, ज्ञानू, लक्ष्मण आदि रहे। मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ने आभार जताया।
विज्ञापन

ओबरा के बाड़ी स्थित ओबरा विधानसभा कार्यालय पर राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड के नेतृत्व में 118 लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसमें अनपरा क्षेत्र से 17, रेनुकूट क्षेत्र से 28, चोपन क्षेत्र से 12 और ओबरा क्षेत्र से 61 लोग शामिल रहे। संचालन ओबरा विधान सभा संयोजक ज्वाइनिंग कमेटी बृजेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें