फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गोदाम में 44,120 क्विंटल खाद मिली, निजी विक्रेताओं की भी जांच

विज्ञापन
पीसीएफ बफर गोदाम उरमौरा का आकस्मिक निरीक्षण करती संयुक्त टीम। स्रोत विभाग  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सोनभद्र। रबी सीजन 2026-27 में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को संयुक्त टीम ने पीसीएफ बफर गोदाम उरमौरा सहित निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों का औचक निरीक्षण किया। पीसीएफ गोदाम में यूरिया, डीएपी और एनपीके मिलाकर कुल 44,120 क्विंटल उर्वरक उपलब्ध मिला। टीम ने स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के साथ ही उर्वरकों के नमूने भी लिए। निरीक्षण के दौरान गोदाम में 30,210 क्विंटल यूरिया, 8,470 क्विंटल डीएपी और 5,440 क्विंटल एनपीके का भंडार मिला। टीम ने आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज स्टॉक का वास्तविक भंडार से मिलान किया, जो सही पाया गया। गोदाम में साफ-सफाई, सीलन, छज्जों और उर्वरक की बोरियों की स्टेकिंग की भी जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, भंडारण की व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप मिली। इसके बाद टीम ने निजी थोक विक्रेताओं मेसर्स सोनभद्र उर्वरक केंद्र, मेसर्स गुप्ता फर्टिलाइजर और डॉक्टर फर्टिलाइजर के बफर गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएपी, एसएसपी और एनपीके के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। संयुक्त टीम ने थोक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि जिले के सभी ब्लॉकों में फुटकर विक्रेताओं को समान मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। साथ ही निर्धारित दर पर ही बिक्री की जाए। अनियमितता पर बिक्री की शिकायत मिलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता संजय वर्मा, अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप मौर्य, इफको के क्षेत्रीय अधिकारी और पीसीएफ प्रबंधक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें