फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की पत्नी सहित 44 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब काफी कम हो चुकी है। जिले में सक्रिय केस की संख्या दहाई अंक में आ गई है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में डीएम अभिषेक सिंह की पत्नी सहित 44 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेट किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन और सोशल डिस्टेसिंग को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि अब 45 साल के ऊपर के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए रुचि लेने लगे हैं। इस वजह से कोरोना संक्रमण के फैलाव में कमी आई है और मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पिछ्ले 24 घंटे के दौरान डीएम की पत्नी समेत 44 लोंगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने 45 से ऊपर के सभी लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील किया है। कहा कि कोविड का टिका लगवाने वाले व्यक्तियों के अंदर बीमारियों से लड़ने की क्षमता अधिक हो जाती है, इसलिये टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें