फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। सपा और बसपा सकी संयुक्त बैठक बृहस्पतिवार को नगर के डीआर पैलेस में हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई। गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने को लेकर बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती की समीक्षा हुई। यहां गठबंधन प्रत्याशी भाईलाल कोल, सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, बसपा जिलाध्यक्ष बी. सागर, पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़ ने कहा कि महापुरुषों का सपना साकार करने के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। ताकि एक नए भारत का निर्माण हो सके। जहां गरीबों की सुनी जाए और उनका पुरजोर विकास किया जाए। कहा कि ज्यादा से ज्यादा सांसद जीताकर मायावती को प्रधानमंत्री बनाना है। विजय सिंह गौड़ ने कहा कि किसी बहकावे में नही आना है। सांसद प्रत्याशी भाईलाल कोल को जिताना है। बसपा मंडल कोआर्डिनेटर सुबोध राम ने कहा कि जो हक गरीबों का छीना गया है, वह हमारी सरकार ससम्मान उन्हें वापस करेगी। संजय यादव, जुबेर आलम ने भी विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता बसपा विधान सभा अध्यक्ष राजेश घुसिया ने की। इस मौके पर रामविचार, सेकरार अहमद, नकछेदी यादव, अवधनारायण यादव, विमला देवी, अलीमुद्दीन सेराजी, ग़ौस मुहम्मद खां, शंभू हलुवाई, प्रेमसागर पांडेय, आशा रावत, कौशल्या देवी, सोना बेगम, फौजदार सिंह, रमेश कुशवाहा, लल्लन जौहरी, राजू गुप्ता, अंकित जौहरी मौजूद रहे। संचालन सपा विधान सभा अध्यक्ष शेकरार आलम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें