अनपरा/बीजपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में शहीद हुए जवानों के विरोध में नागरिकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। रविवार को भी जगह-जगह प्रदर्शन कर जहां पाकिस्तान के पुतले फुंके गए। वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से क्षेत्र कोना-कोना गूंजता रहा। औड़ी मोड़ स्थित नेहरू चौक पर शनिवार की रात्रि जहां नागरिकों ने पाकिस्तान का शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया वहीं रविवार को अनपरा बाजार में प्रयास ब्लड डोनर समिति द्वारा शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इसी क्रम में अनपरा कॉलोनी आवासीय परिसर स्थित शॉपिंग सेेंटर में आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत को इस घटना का मुंहतोड़ जवाब तत्काल देना चाहिए भारत का हर नागरिक इस घटना से दुखी व आंदोलित है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार जवानों के हौसले को बुलंद कर दुश्मनों को खोज-खोज कर उनके अंजाम तक पहुंचाएं तभी शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर श्रीराम पांडेय, नितेश सिंह चौहान, कृष्णा चौरसिया, चंद्रशेखर पांडेय, कुशाग्र मिश्रा, दीपक मिश्रा, अभिनाश सिंह, ईशु जायसवाल, अजय यादव, गौरव गोयल, आदित्य सिंह परमार आदि मौजूद रहे। बीजपुर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार की देर सायं बजरंग दल, आरएसएस व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों को एनटीपीसी स्वागत गेट पर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात हाथों में मोमबत्ती लेकर बीजपुर थाने तक जुलूस निकाला। पूर्व सैनिक कारगिल युद्ध विजेता सुनील सिंह ने जमकर पाकिस्तान को ललकारते हुए सरकार से गुहार लगाई की सरकार चाहे तो हम फिर से लड़ाई के मैदान में लड़ने को तैयार हैं। पूर्व सैनिक वायुसेना विनोद सिंह नेगी ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई। इस दौरान नागरिकों ने दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा पाकिस्तान के पुतले फुंके। इस अवसर पर शिवधारी गुप्ता, दिवाकर चौबे, प्रभारी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, आनंद मोहन, जयराम शर्मा, पवन गर्ग, प्रकाश चंद्र अग्रहरि, दीनदयाल सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, रंजय सिंह, अरविंद सिंह, कमलकांत, राजकुमार सिंह, राजेश सिंह, अजय सिंह, बग्गा सिंह, कमलेश कमल आदि मौजूद थे।