फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से झुलसे नीरज के इलाज को इकट्ठा की सहयोग राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के तत्वावधान में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के छठवें दिन शनिवार को शिविर स्थान प्राथमिक विद्यालय खैरटिया पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी योग प्रशिक्षक डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ने शिविरार्थियों व विद्यालयीय बच्चों को यम, नियम व योग योगासन कराया व उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी। फिर तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डा. किशोर कुमार सिंह, प्रो. उपेंद्र कुमार सहित स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने ओबरा नगर में रैली निकाली। जिसमें हाईटेंशन वायर के गिरने से झुलसे कक्षा तीन के छात्र नीरज के लिए ओबरा नगर में भ्रमण कर जन-जन से सहयोग राशि इकठ्ठा किया। स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने कुल रुपये 10,250 की सहयोग राशि भ्रमण के दौरान इकठ्ठा की। इस मौके पर हिमांशु यादव, सुंदरम मिश्र, परमेंद्र यादव, अनंतदत्त पाठक, राहुल कुमार पांडेय, अनिकेत श्रीवास्तव, अक्षय पांडेय, शुभम साह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें