सोनभद्र। चतरा विकास खंड क्षेत्र के हरनाही गांव में स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में रविवार को बजरंग दल की बैठक हुई। इसमें कुंभ मेला, राम जन्म भूमि संबंधित और बजरंग दल टोली निर्माण के विषय पर चर्चा हुई। सह संयोजक आयुष कुमार दीना ने कार्यकर्ताओं से कुंभ मेले मेें जन मानस की सेवा हेतु आग्रह किया। अमन सिंह ने कहा कि कुंभ क्षेत्र में राम जन्म भूमि मंदिर पर बने बनावट की आकृति को देखी जा सकती है। अध्यक्षता प्रखंड संयोजक विनय प्रताप सिंह और संचालन सह संयोजक बृजेश सैनी ने किया। आकाश सिंह, संदीप, सत्यम, चंदन, आलोक, बृजेश, विनय, अमन, प्रीतम, मंतोष, रोहित, मनीष, आकाश, सतीश, इंद्रनाथ आदि मौजूद रहे।