फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे आवास व शौचालय को पूर्ण करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों के समीक्षा की। यहां उन्होंने अधूरे आवासों और शौचालयों को जल्द मानक के अनुसार पूर्ण कराने का निर्देश दिया। एडीओ पंचायत लालजी देव पांडेय ने बताया कि वर्ष 2016-17 में 2217 आवास, 17-18 में 1249 आवास, 18-19 में 455 आवास ब्लॉक आये हैं। कुल 3921 आवास लाभार्थियों को दिये गए हैं। इसमें से 3298 आवास निर्मित हो चुके है। शेष 619 आवास अधूरे हैं। फिर उन्होंने शौचालयों के बारे मे जानकारी दी। अधूरे आवास और शौचालयों पर नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक हरिराम चेरो ने उन्हें जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि अधूरे शौचालयों को 31 मार्च से पहले पूर्ण कराएं। सौभाग्य योजना के तहत गांवों में हो रहे विद्युतीकरण की भी समीक्षा हुई। कार्डधारको को खाद्यान्न न मिलने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि गांवों में खाद्यान वितरण ई पॉस मशीन से अंगूठा मैच नही करने के वजह से नही किया जा रहा है। अंगूठा न मिलने पर भी कार्डधारकों में कोटेदार मैन्युअल राशन की वितरण करें। इस दौरान रामसुरेश कुशवाहा, नकछेदी यादव, हरिशंकर यादव, दीपारानी, विंध्याचल, नारद, रामप्रसाद मौजूद रहे। संचालन फैजुल्लाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें