फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। बीआरसी सभागार में मिशन शिक्षा कायाकल्प के तहत ग्रेडेड लर्निंग बेसिक शिक्षा एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शनिवार से शुरू हो गया। इसमें उद्धघाटन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षा संप्रेषण व गतिविधियों में नवीनता होता है। यहां से प्राप्त नवीन गतिविधि जब विद्यालयों में करायी जाएंगी तो बच्चों की रुचि व सीखने में अभिवृद्धि होगी। बीईओ आलोक कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण शिक्षा कायाकल्प के अनुसार प्रस्तावित है। एबीआरसी शैलेश मोहन, नीरज कन्नौजिया, मो. यूसुफ व संतोष सिंह ने शिक्षकों को संबोधित किया। यहां मास्टर ट्रेनर रामरक्षा, राजकुमार मौर्य, वीरेंद्र बहादुर, अतुल मौर्य, रेनू कन्नौजिया, जितेंद्र चतुर्वेदी, अविनाश गुप्ता, विष्णु दयाल, बिहारी लाल, अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें