अनपरा। उर्जाचल के कुलडोमरी, रणहोर, जोगेंद्रा, पाटी आदि ग्राम पंचायतों के आदिवासी पात्र गृहस्थ परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत राशन कार्ड/ड्राफ्ट कार्ड जारी नहीं हुआ है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। एनएसयुआई के जिला महासचिव अंकुश दुबे ने अनुसूचित जनजाति आयोग के चैयरमेन नंद कुमार राय को पत्र भेजकर इस मामले की शिकायत की है। बताया कि म्योरपुर के आदिवासी पंचायत में आदिवासी बाहुल्य कई ग्राम पंचायतों में निवास करने वाले परिवार राशन कार्ड एवं ड्राफ्ट कार्ड जारी नही हुआ। तथा ना ही उन्हें राशन/खाद्यान्न का लाभ मिल रहा है। ग्राम पंचायतो की भौगोलिक स्थिति दुरुह होने के कारण कृषि उत्पादन नहीं के बराबर है। आदिवासी परिवारो द्वारा सार्वजिनक वितरण प्रणाली के तहत प्राप्त राशन का प्रयोग अपने परिवार के भोजन व पोषण के लिए किया जाता था, परंतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के प्रभावी होने के बाद भी पात्रता सूची में चयनित नहीं किया गया है। उन्होंने आदिवासियो को जल्द से जल्द पात्रता सूची मे चयनित कर राशन कार्ड जारी कर राशन का लाभ नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।