दुद्धी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से अनुभव विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह के तहत स्वामी विवेकानंद के विचार और आज का युवा विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। उद्धघाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक ओमप्रकाश, नीरज अग्रहरि, विवेक गुप्ता व विद्यालय प्रबंधक रामप्रवेश ने मां सरस्वती व युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। यहां ओम प्रकाश ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों में भारतीय संस्कृति की रक्षा व प्रसार हेतु संकल्प था। उन्होंने अपने जीवन में पुरातन का आधुनिकीकरण व आधुनिकीकरण का राष्ट्रीयकरण के सिद्धांत पर बल दिया। उन्होने युवाओं के सांस्कृतिक निर्माण को दृष्टि गत रखते हुए कहा कि युवा ही परिवर्तन का द्योतक है। उनकी, यही अपेक्षा थी कि भारतीय युवा अपने आध्यात्म व ज्ञान के बल पर अखिल विश्व के विकास के मार्ग को प्रशस्त करेंगे। संगोष्टी के बाद सुलेख प्रतियोगिता में अव्वल आयी छात्रा रोशनी को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।