फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने बनाई एक से बढ़कर एक रंगोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नगर स्थित सेंट मैरी कांवेंट स्कूल में शनिवार को प्रकाशोत्सव दीपावली के पर्व को लेकर रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यालय के सभी चार हाउस के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका निभा रहे अतिथियों ने प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर बच्चों के ग्रुप को चयनित किया। निर्णायक किरण मसीह, डॉक्टर सुनैना प्रजापति, प्रिया सिंह रहीं। उन्होंने बच्चों के रंगोली की आकर्षकता और महत्ता को देखते हुए येलो हॉउस को प्रथम, ब्लू हॉउस को द्वितीय, ग्रीन हाउस को तृतीय स्थान दिया। रेड हॉउस को प्रोत्साहित किया कि आगे कुछ और अच्छा करें, जिससे प्रतिभा में निखार आये। सुनैना प्रजापति ने कहा कि विद्यालय के चारों हॉउस ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाया। बच्चों में प्रतिभा छिपी हुई जिन्हें निखारने की जरूरत है। जिंदगी के प्रत्येक क्षेत्र में कला का विशेष महत्व है। सही माने में कला ही जीवन है। हमें पढ़ाई के साथ-साथ कला में भी रुचि दिखानी चाहिए। उन्होंने फादर रेमंड डिसूजा का आभार जताया। यहां तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें