सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के बरहमोरी बालू साइट पर शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। यहां गांव के बीच से साइट पर जाने वाले रास्ते पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने की मांग उठी। ग्रामीणों का कहना है कि बालू खनन करने वाले क्षेत्रीय लोगों को काम नहीं दे रहे हैं। जब रोजगार नहीं देंगे गतो उन्हें रास्ते का प्रयोग भी नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने भारी वाहनों को रोक भी दिया। एसडीएम सदर शादाब असलम ने बताया कि आवागमन बहाल कर दिया गया है। इस दौरान अमरेश कुमार, मोतीलाल, चंद्रभान सिंह, श्याम प्रकाश, अशोक पासवान, मुन्नीलाल, राजकुमार, मनोज कुमार, सुरेश कुमार मौजूद रहे।