फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर संगठन का ध्यानाकर्षण सभा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ग्रेड वेतन 4600 को एक जनवरी 2006 से लागू करने, अवर अभियंता का प्रथम समयवद्ध वेतनमान 5400 करने, समय से प्रोन्नति करने, नए आवासों का निर्माण करने एवं अन्य न्यायोचित मांगों को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन प्रदेश भर में ध्यानाकर्षण आंदोलन कर रहा है। शाखा ओबरा में सोमवार को ओबरा ताप परियोजना के झरियानाला गेट पर ध्यानाकर्षण सभा की गई। प्रबंधन एवं सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी हुई। मांगे न पूरा होने पर सदस्यों में रोष बढ़ता जा रहा है। चेतावनी दी गई कि 26 सितंबर तक मांगे पूरी न होने पर सभी ताप विद्युत परियोजनाओं पर 27 सितंबर से 28 सितंबर तक 48 घंटे का सामूहिक भूख हड़ताल किया जाएगा। सभा में इं. केएस सिंह, कुमार कमलेश, पंकज गुप्ता, अभिषेक यादव, संत प्रकाश, सतिराम यादव, विपिन आर्या, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार बिंद, अजय सिंह, अनिल त्रिपाठी, अशोक कुमार श्रीवास्तव, पीएन पांडेय, आरके सिंह, गिरीश चंद्र जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें