सोनभद्र। राबर्ट्सगज एफसीआई गोदाम के सामने ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन गोदाम प्रभारी को सौंपा। डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन में कोटे की दुकानों में ग्राम पंचायतों का हस्तक्षेप खत्म करने समेत अन्य मांग उठाई गई। इस मौके पर प्रभा शंकर देव पांडेय, गजेंद्र सिंह, पियूष त्रिपाठी, विजय आनंद, राजन सिंह, भरत यादव, श्याम लाल, ओमप्रकाश, रामसूरत, रामविलास, बबलू मौजूद रहे।